{"_id":"5e1377cb8ebc3e87a63418b7","slug":"bike-rider-injured-with-current-hasanpur-news-mbd3353952193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक करंट की चपेट में आकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक करंट की चपेट में आकर झुलसा
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई में बाइक पर सवार होकर खेत से चारा लेकर लौट रहा युवक रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। तार बाइक में उलझकर हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिसके बाइक में करंट उतर आया और आग लग गई। युवक करंट और आग से बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
बताते हैं कि गांव के जंगल में कई दिनों से एलटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव निवासी तीस वर्षीय जयवीर पुत्र बाबूलाल अपने खेत से बाइक पर चारे का पूला बांधकर घर लौट रहा था। अचानक रास्ते में पड़ा एलटी का तार बाइक में उलझ गया और पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जिससे हादसा हो गया। करंट लगने ही बाइक गिर गई। बाइक व चारे के पूले में आग लग गई। चीखने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। युवक के गले में कपड़ा डालकर दूसरी तरफ खींचा। किसी तरह से आग बुझाई। झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि युवक की हालत बहुत नाजुक है। ग्राम प्रधानपति अमीचंद का कहना है कि पिछले 26 दिनों से बिजली का तार टूटा पड़ा था। कई बार उसे जुड़वाने के लिए शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बिजली अफसरों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ।
गांव में एलटी लाइन का तार टूटा पड़ा था, जो हाईटेंशन लाइन में टच होने से युवक करंट से झुलसने की सूचना मिली। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। - अशोक कुमार, बिजली एसडीओ