फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bike rider home guard died due to tractor-trolley collision

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Mon, 17 Apr 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
bike rider home guard died due to tractor-trolley collision
हसनपुर (अमरोहा)। ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे होमगार्ड बलवीर (56) निवासी गांव जेवला मुस्तकाम थाना रहरा को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली घटनास्थल पर छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बलवीर होमगार्ड पीसी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उन्हीं की ड्यूटी अमरोहा में चल रही थी। रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर शनिवार रात को अमरोहा से वापस अपने गांव जा रहे थे। हसनपुर रहरा मार्ग पर तीसरा मिल के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। घायल को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed