फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider farmer dies in road accident, son injured

सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, बेटा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies in road accident, son injured
कोतवाली क्षेत्र के रहरा-हसनपुर मार्ग पर त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीररुप से घायल हुआ। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत के बाद उसके घर पर कोहराम मचा है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के निरयावली खादर गांव निवासी किसान महावीर (40) पुत्र कैलाश मंगलवार को त्रिवेणी शूगर मिल चंदनपुर में अपना गन्ना पहुंचाने के लिए गया था। मिल में गन्ना उतारने के बाद किराए की ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक चला गया, लिहाजा रात में ही महावीर अपने दिव्यांग पुत्र विनोद के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस लौटने लगा। छपना और चंदनपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, इस घटना में महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र विनोद घायल हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल विनोद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना की जानकारी होने पर किसान के घर कोहराम मच गया। मृतक ने अपने पीछे छह बच्चे छोड़े हैं। घायल होने वाला बेटा मूखबधिर है। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, साथ ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed