{"_id":"67b4f3cc6e302d5efd074c7e","slug":"bike-rider-dies-in-car-collision-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-134608-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
अतरासी मार्ग पर भूतखदेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरशद (18) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हसनपुर क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी निवासी किसान शहजादे खान का बेटा अरशद गांव में ही मोबाइल की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम अरशद गांव के ही दोस्त फरमान के साथ बाइक से हसनपुर गया था। लौटते समय अतरासी मार्ग पर गांव भूतखदेड़ी के पास कार ने बाइक में टक्कर कार दी। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अरशद को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में इलाज के दौरान अरशद की मौत हो गई। मृतक तीन भाई और चार बहनों में छोटा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस संबंध में परिजनों द्वारा कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।