{"_id":"6939cded3d2173a6920e6ec6","slug":"bike-rider-crushed-by-car-death-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-153146-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Thu, 11 Dec 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शुभम गिल (32) को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शुभम अपने परिवार का इकलौते पुत्र था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
शुभम गिल नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मुकारी गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह का पुत्र था। कई साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। शुभम गिल पिता देवेंद्र सिंह, पत्नी सनम व अपनी बच्ची के साथ रहता था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक शुभम गिल जोया रोड स्थित एक कार एजेंसी में नौकरी करता था। मंगलवार की रात वह एजेंसी से घर लौट रहा था, जैसे ही उसकी बाइक जिरखी गांव स्थित तालाब के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शुभम गिल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल शुभम गिल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।