फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike got stuck under a dumper while trying to avoid a cow, one died

Amroha News: गाय से बचने के प्रयास में डंपर के नीचे घुसी बाइक, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Bike got stuck under a dumper while trying to avoid a cow, one died
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खादगुर्जर चौराहे के पास गाय से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार डंपर के नीचे घुस गए। हादसे में मायापुरी मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक निक्की (25) की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त घायल हो गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। दोनों दोस्त भानपुर फाटक से लौट रहे थे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मायापुरी मोहल्ला निवासी निक्की ई-रिक्शा चलाते थे। वह बुधवार दोपहर 12:30 बजे बाइक से भानपुर फाटक से लौट रहे थे। उनके साथ माेहल्ले का ही दोस्त लवी भी था। बाइक निक्की चला रहे थे। दोनों खाद गुर्जर पर पहुंचे थे तो सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और बराबर में चल रहे डंपर के नीचे आ गई। पहिया के नीचे दब जाने से निक्की की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा लवी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत हो गई। डंपर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

भीड़ ने डंपर को ढकेल कर निकाली हादसाग्रस्त बाइक

बुधवार दोपहर खादगुर्जर चौराहा पर हादसा होने पर चीख पुकार मच गई। साप्ताहिक बाजार होने के कारण सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने ढकेल कर डंपर को आगे किया और नीचे दबी बाइक निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed