{"_id":"663bdd0a66a6ea2b54046704","slug":"bike-collides-with-nilgai-mother-dies-son-seriously-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-118285-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नीलगाय से टक्कराई बाइक, मां की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नीलगाय से टक्कराई बाइक, मां की मौत, बेटा गंभीर
Thu, 09 May 2024 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 09 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। कुमराला के निकट नीलगाय से टक्कर के बाद बाइक सवार विमला देवी (42) की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मां-बेटा वैशाख माह की अमावस्या पर तिगरी गंगा में स्नान करने जा रहे थे।
थानाक्षेत्र के गांव शकरथली निवासी वीर सिंह किसान हैं। वैशाख माह की अमावस्या होने के कारण उनकी पत्नी विमला अपने बेटे मनोज के साथ बुधवार की सुबह छह बजे तिगरी गंगा स्नान करने जा रही थीं। बाइक को बेटा मनोज चला रहा था। जबकि विमला पीछे बैठी थीं। तिगरी मार्ग पर कुमराला के निकट पहुंचे थे। इस बीच खेतों से दौड़तकर नीलगाय सड़क पर आ गई। जिससे बाइक टकरा जाने के बाद अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार मनोज और पीछे बैठी उसकी मां विमला देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलाें को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि नीलगाय से बाइक टकरा जाने के कारण महिला की मौत का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।