{"_id":"65187f57c2838846790f3476","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-two-laborers-of-pilibhit-killed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-5805-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, पीलीभीत के दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ई-रिक्शा से टकराई बाइक, पीलीभीत के दो मजदूरों की मौत
Sun, 01 Oct 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। हाईवे पर वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने शुक्रवार की रात ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में पीलीभीत निवासी मजदूर राजाराम (60) और राम सिंह (58) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हरियाणा से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीलीभीत के गांव मजराहीरपुर निवासी राजाराम के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा बेटे रामधार और गोरनलाल हैं। जबकि गांव के ही राम सिंह की पत्नी कमला देवी की मौत हो चुकी है और परिवार में तीन बेटे परविंदर, वीरेंद्र और बलराम हैं। राजाराम और रामसिंह हरियाणा में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार को दोनों हरियाणा से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। रात में करीब 8:30 बजे जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची। तभी गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में राजाराम और रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर ई-रिक्शा के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।