{"_id":"6817bb433024fed12f0b37ea","slug":"bike-collides-with-a-bull-on-the-highway-farmer-dies-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139330-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर सांड़ से टकराई \nबाइक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, किसान की मौत
Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। गजरौला से घर लौटते समय सांड़ से बाइक टकराने के बाद किसान मोहित (32) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही थी।
मृतक मोहित रजबपुर थानाक्षेत्र के रायपुर शहजादपुर के रहने वाले धर्मपाल सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता के अलावा एक बेटी है। परिजनों के मुताबिक मोहित रविवार को किसी काम से गजरौला गए थे।
दोपहर बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में बाइपास पर पहुंची तभी, अचानक हाईवे पर सांड़ आ गया। इस दौरान मोहित की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को गजरौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयारी में जुटी हुई थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।