{"_id":"6823b4dd1d437d7afc0d576f","slug":"bijnor-road-jammed-due-to-drain-construction-pedestrians-are-facing-problems-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139850-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नाला निर्माण से बिजनौर रोड जाम, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नाला निर्माण से बिजनौर रोड जाम, राहगीर हो रहे परेशान
Wed, 14 May 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 14 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
नाला निर्माण के चलते बिजनौर रोड पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। एक मिनट की दूरी तय करने में दस मिनट से ज्यादा का समय लगता है।
भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है, तो वहीं जाम में फंसे लोग जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं। मंगलवार को भी मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति रही।
नगर पालिका की ओर से बिजनौर रोड पर नाला तोड़कर नया बनाया जा रहा है। नाले की खोदाई और मालवा सड़क पर पड़ा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को भी यही हालात रहे। सुबह करीब आठ बजे के बाद कर्मचारियों ने नाले का निर्माण शुरू किया तो सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
व्यवस्था को सुधारने में जुटे पुलिस कर्मी भी नदारद रहे। हालत यह रहे कि थोड़ी-थोड़ी देर में जाम की स्थिति बनी रही। कुछ देर जाम लगने के बाद खुल जाता था तो थोड़ी देर बाद फिर लग जाता है। दोपहर के समय भीषण गर्मी में भी लोग जाम के झाम से जूझते रहे।