{"_id":"6823b4e250435fd95b00c534","slug":"bijnor-road-jammed-due-to-drain-construction-pedestrians-are-facing-problems-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-139827-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग गई युवती
Wed, 14 May 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 14 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। परिजनों की गैर मौजूदगी में 20 वर्षीय युवती घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग चली गई। तलाश करने के बाद भी युवती का पता नहीं चला। मामले में मुजफ्फरनगर के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी किसान नौ मई को परिवार के साथ खेत पर गए थे, तभी किसान की बेटी घर से गायब हो गई। मामले में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि घर में रखे सोने चांदी के जेवर व नकदी गायब भी हैं। सुरागरशी करने पर पता चला कि युवती को मुजफ्फरनगर जनपद के जंधेड़ी गांव का रहने वाला अक्षय बहला फुसलाकर कर ले गया है। परिजनों के मुताबिक अक्षय अपराधी किस्म का व्यक्ति है, उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। युवती के पिता ने अपनी बेटी की जान को खतरा बताया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अक्षय के खिलाफ में दर्ज कर लिया है।