{"_id":"65b81fc47898a85faf0f01f6","slug":"bhim-army-staged-a-strike-at-the-collectorate-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-112932-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन
अमरोहा। पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस में भीम आर्मी के पदाधिकारियों के साथ मारपीट और मुकदमा दर्ज होने के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर शहीद स्मारक पर धरना दिया।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष बंटी आर्य के नेतृत्व तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर पहुंचे। यहां परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि 16 जनवरी को दो सदस्य अजय गुर्जर और विकास हरित भाजपा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर गए थे। यहां उन्हें प्रिंटिंग प्रचार प्रसार कार्य के रुपये के हिसाब के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां दोनों सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। गाली गलौज और धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। इसके बाद पूर्व सांसद ने अमरोहा पुलिस को दबाव में लेकर अजय गुर्जर और विकास पर मारपीट, ब्लैक मेलिंग का झूठा मुकदमा लिखवा दिया।
सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और एलआईयू इंस्पेक्टर संजय सिंह मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पदाधिकारी ने एसपी कुंवर अनुपम सिंह से वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अमित सिंह, प्रथम सागर, मिथुन सागर, राहुल सागर, लोकेश सागर, जितेंद्र सिंह, सुरेश राणा, राजू सिंह, केशव गौतम, शेखर गौतम, रवि कुमार, अरविंद कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -