फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhati and Anirudh were murdered to take over the farm house.

Amroha News: जितेंद्र भड़ाना और हिस्ट्रीशीटर अशोक ने रची थी हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bhati and Anirudh were murdered to take over the farm house.
गजरौला(अमरोहा)। गुलालपुर के जंगल में फार्म हाउस मालिकों अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या की साजिश गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी जितेंद्र भड़ाना व हिस्ट्रीशीटर बदमाश अशोक ने रची थी। रतनपाल भाटी अपना फार्म हाउस किसी सरदार को ठेके पर देना चाहते थे। जिसका दोनों साजिशकर्ता विरोध कर रहे थे। रतनपाल भाटी नहीं माने तो उनकी व अनिरुद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल बलकटी, नल का हत्था बरामद किया। हिस्ट्रीशीटर सहित छह हत्यारोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध और गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी निवासी रतनपाल भाटी की नौ अक्तूबर की रात धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। पुलिस ने मृतक अनिरुद्ध के भाई कविशेक की तहरीर पर सात नामजद सहित 13 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों तक पहुंचने के लिए सभी एंगल पर जांच पड़ताल की। गहनता से की गई छानबीन के दौरान हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी चंद्रपाल, हैदरपुर निवासी सुरेंद्र, मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी अब्बास और गजरौला थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी जितेंद्र भड़ाना के नाम सामने आए।
विज्ञापन

चारों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर शनिवार को चारों आरोपी हापुड़ के गांव मायावती की मढ़ैयो से गिरफ्तार कर लिए गए। उनकी निशानदेही पर गंगा किनारे कांस की झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल बलकटी व नल का हत्था बरामद किया। पुलिस पूछताछ में बलकटी व नल के हत्थे से वारदात को अंजाम देना कबूल किया। बताया कि रतनपाल भाटी अपने फार्म हाउस को किसी सरदार काे ठेके पर देना चाहते थे। जिसका जितेंद्र भड़ाना व उसका मित्र अशोक विरोध कर रहे थे। अशोक हिस्ट्रीशीटर है। वह गजरौला थाने से 25 हजार रुपये का इनामी घोषित बदमाश रहा है। रतनपाल भाटी नहीं माने तो जितेंद्र भड़ाना व हिस्ट्रीशीटर बदमाश अशोक ने सुरेंद्र उसके भाई सुरजन, अब्बास, चंद्रपाल, सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी विनय, कपिल, दिनेश व मेरठ के भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बोलू ने हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों का चालान कर दिया गया है, जबकि हिस्ट्रीशीटर अशोक, सुरजन, बिरसिंहपुर निवासी विनय, कपिल, दिनेश व मेरठ के भड़ौली निवासी अंकुर उर्फ बोलू की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ठेके पर जमीन देना चाहते थे रतनपाल भाटी

दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बोड़ाकी निवासी रतनपाल भाटी का गजरौला थाना क्षेत्र के गुलालपुर के जंगल फार्म हाउस है। यहीं पर मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध के परिवार की भी जमीन है। रतनपाल भाटी व अनिरुद्ध फार्म हाउस पर रहते थे। साथ में हापुड़ के नया गांव निवासी नौकर जीतपाल रहता था। पुलिस का कहना है कि रतनपाल अपने फार्म हाउस को ठेके पर देना चाहते थे, लेकिन हत्यारोपी इसका विरोध कर रहे थे। रतनपाल भाटी नहीं माने तो उनकी हत्या कर दी। रास्ते से हटाने के लिए अनिरुद्ध भी मारा गया।
----
चंद्रपाल ने किया था बलकटी और अब्बास ने नल से हमला

हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की पटकथा फार्म हाउस पर ही लिखी गई थी। दिन में सभी हत्यारोपी रतनपाल भाटी के फार्म पर एकत्र हुए थे। रात हो जाने पर चंद्रपाल ने बलकटी से रतनपाल भाटी व अब्बास ने नल के हत्थे से अनिरुद्ध पर एक साथ हमला किया था। बाद में हिस्ट्रीशीटर अशोक ने भी गोलू पर वार किया। नौकर जीतपाल पर हमला किया तो बलकटी टूट गई। कुत्तों के भौंकने पर तीनों को मरा समझ कर घटना स्थल से भागे थे।

------

पूर्व की हत्याओं में भी नामजद रहा है हिस्ट्रीशीटर और इनामी अशाेक
दोहरे हत्याकांड काे अंजाम देने में फरार चल रहा अशोक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसने गुलालपुर के जंगल में वर्मा फार्म मालिक धर्म सिंह वर्मा के यहां रहने वाले विक्रांत की हत्या की। जिसमें उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा कपिल का नाम भी विक्रांत की हत्या में सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed