{"_id":"6ac2b029a83d421d4a07e73e","slug":"teachers-constituency-mlc-election-four-magistrates-to-be-deployed-across-seven-booths-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-174723-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक विधायक चुनाव : सात बूथों पर चार मजिस्ट्रेट किए जाएंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक विधायक चुनाव : सात बूथों पर चार मजिस्ट्रेट किए जाएंगे तैनात
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए जिले में सात बूथ बनाए गए हैं। इन पर चार मजिस्ट्रेट किए जाएंगे तैनात किए जाएंगे और चार ही जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगे। एआरओ डीएम रहेंगे। 23 अक्तूबर को मतदान होगा।
चुनाव में 5718 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। 23 अक्तूबर को मतदान होगा। जिसके लिए पोलिंग पार्टिंया बनाई जा रही है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और सपा से मो. दानिश मैदान में है, हालांकि भाजपा उम्मीदवार वर्तमान में भी एमएलसी हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के चुनावों में वोट डालने के लिए बैलेट पेपर (मतपत्र) का उपयोग किया जाता है। इसमें शिक्षक ही वोट डालेंगे।
इस चुनाव में प्राथमिकता आधारित वरीयता से वोट देना होता है, इसलिए इसमें पारंपरिक बैलेट पेपर और विशेष बैंगनी पेन का उपयोग किया जाता है।
एडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि जनपद में ब्लॉक अमरोहा, धनौरा, जोया, गंगेश्वरी, गजरौला, हसनपुर और नौगावां सादात नगर पंचायत में बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि नामाकंन और मतगणना बरेली में ही होगी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहेगी और मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि शिक्षक विधायक चुनाव में चार मजिस्ट्रेट और चार ही जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सात पोलिंग पार्टिंयां बनाई गई हैं।