फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Photographer arrested for raping teenage girl after calling her to pizza outlet

Amroha News: पिज्जा आउटलेट बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, फोटोग्राफर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Photographer arrested for raping teenage girl after calling her to pizza outlet
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की जानकारी लेने के बहाने किशोरी को पिज्जा आउटलेट पर बुलाकर पानी में नशीला पदार्थ पिलाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी फोटोग्राफर ने किशोरी की अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित वर्ग के किसान की 16 वर्षीय बेटी करीब दो माह से जोया के एक ज्वैलर्स के यहां काम करती है। आरोप है कि ज्वैलरी के प्रचार के लिए बनाए गए ग्रुप डिडौली निवासी प्रदीप ने उसका नंबर लेकर फोन किया और ज्वैलरी की जानकारी लेने के बहाने मिलने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर की सुबह प्रदीप ने किशोरी को पिज्जा आउटलेट पर बुलाया। आरोप है कि पानी पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। प्रदीप उसे ऊपर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपी ने अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदीप कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। किशोरी का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed