फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhartiya kisan unioun

समर्थन मूल्य ना बढ़ने पर जलाई गन्ने की होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan unioun
हसनपुर (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली द्वारा गन्ना समर्थन मूल्य ना बढ़ाने के विरोध में विभिन्न जगहों पर गन्ने की होली जलाई गई। साथ ही पराली जलाने को लेकर किसानों पर हो रही कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने भीकनपुर में संभल मार्ग पर गन्ने की होली जलाई। होली जलाने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, देवेंद्र भड़ाना, अतुल कुमार, आशू भड़ाना रहे। उधर, किसानों ने चंदनपुर चीनी मिल के बाहर गन्ने की होली जलाई। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी ना करके किसानों के साथ विश्वासघात किया है। गन्ने की फसल में प्रयोग होने वाले खाद, बीज, उर्वरकों आदि में बेहताशा वृद्धि होती है जबकि तीन साल से गन्ने के समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर छलावा कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। युवा जिला उपाध्यक्ष अनुज नागर ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिसंबर तक गन्ना रेट नहीं बढ़ाया गया तो यूनियन जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी कार्यालयों के पर गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन करेगी। यहां ब्लॉक अध्यक्ष अमरीश गुर्जर, सुनील आधाना, रामपाल, अतर सिंह, रामनाथ, हरीश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed