फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bhartiya kisan union stirke for componsation

ओलावृष्टि से बबार्द हुई फसलों का मुआवजा दिलाने को गरजी भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union stirke for componsation
अमरोहा। ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। तत्काल मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए, जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कहा कि बुधवार की रात कुछ क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे गेहूं, सरसों, लाई, जई, आलू, गोभी, मटर, टमाटर, पालक, मिर्च आदि फसल बर्बाद हो गई। केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना के नाम पर निजी कंपनी खरबों रुपये किसानों के नाम पर डकार रही हैं। किसानों को आजतक मुआवजे के नाम कुछ नहीं मिला। अगर मिला है तो ऊंट के मुंह में जीरा बराबर। जनपद में गजरौला क्षेत्र के बीस और नौगांवा सादात के करीब 21 गांवों में सर्वाधिक ओलावृष्टि हुई है। इसलिए सरकार तत्काल बर्बाद हुए किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का कार्रवाई करें। जिससे किसान नुकसान की भरपाई कर सके। इस दौरान समरपाल सिंह, हरकेश सिंह, हरपाल सिंह चौहान, खचेडू सिंह, चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed