{"_id":"685f0026bf1db7fdfb00b29d","slug":"bhakiyu-united-front-raised-voice-against-privatization-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142657-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा ने उठाई निजीकरण के विरोध में आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा ने उठाई निजीकरण के विरोध में आवाज
Sat, 28 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
भाकियू संयुक्त मोर्चा ने बिजली के निजीकरण के विरोध में आवाज उठाई। मुख्यमंत्री से मांग की कि निजीकरण किए जाने से देश के किसान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। शुक्रवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल सिद्धू के नेतृत्व में भाकियू संयुक्त मोर्चा के किसान फाजलपुर स्थित बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि विधान सभा व लोक सभा चुनाव में सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन किसान को मुफ्त बिजली नहीं दी जा रही। पर्याप्त बिजली नहीं आने के कारण सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गईं। किसानों का नुकसान करने के लिए बिजली का निजीकरण किया जा रहा है। मांग उठाई कि मुफ्त बिजली दी जाए और बिजली का निजीकरण न किया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नितिन चौधरी, अंकुर चौधरी, पंचम सिंह, विजयवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, अरुण सिद्धू, जुनैद चौधरी आदि मौजूद रहे।