फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Tikait demanded that the rate of sugarcane be increased to Rs 500.

Amroha News: भाकियू टिकैत ने गन्ने का रेट 500 रुपये करने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait demanded that the rate of sugarcane be increased to Rs 500.
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक में प्रदेश सरकार से गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की गई है। बैठक में सरकार से धान में नमी के मुद्दे पर किसानों को परेशान नहीं करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की एक बैठक रविवार को बिजलीघर पर आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्हाेंने सरकार से मांग की कि गन्ने का रेट चीनी मिल शुरू होने से पहले 500 रुपये घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की सरकारी खरीद में किसान परेशान हो रहे हैं। धान में नमी को लेकर सरकार को अपने मानकों में ढील देनी चाहिए। बैठक में छुट्टा पशुओं से फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की गई। बैठक मेें आयुष्मान योजनाा का लाभ 60 साल की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक व्यक्ति को दिए जाने की मांग की गई। बैठक में सुरेंद्र सैनी, सतीश त्यागी, रामवीर सिंह, मुकेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, झूंडे सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed