फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Shankar's strike begins to shift Tehsil to new building

Amroha News: नए भवन में तहसील शिफ्ट कराने के लिए भाकियू शंकर का धरना शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Shankar's strike begins to shift Tehsil to new building
हसनपुर (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन शंकर के द्वारा नवनिर्मित तहसील भवन करनपुर माफी में तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय का संचालन शुरू कराने के लिए एसडीएम कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि लगातार मांग करने के बावजूद भी तहसील का संचालन नए भवन में शुरू नहीं कराया जा रहा। जबकि भवन बनकर कई माह से तैयार है। छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है। समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा। ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि हसनपुर रोडवेज बस अड्डे पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है। इसे बंद कराया जाए। मध्यगंगा नहर द्वारा चकरोड़ों पर पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। इसे पूरा कराया जाए। चकबंदी विभाग में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कोल्ड स्टोर में रखे आलू की बोरी का रेट सरकार द्वारा घोषित किया जाए। कोल्ड स्टोर स्वामियों द्वारा मनमानी की जा रही है। किसानों से महंगा किराया वसूल किया जा रहा है। कहा कि जबतक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर योगेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी, उदयवीर सिंह, असलम सैफी, सत्यपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, केके सैफी, सुनील कुुमार, गंगावती, आरती, पूजा, हरकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed