{"_id":"67500e61f664488281025ffb","slug":"bhakiyu-asli-shied-away-from-investigation-of-sugarcane-species-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-130194-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू असली ने गन्ना प्रजाति की जांच से किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू असली ने गन्ना प्रजाति की जांच से किया किनारा
Wed, 04 Dec 2024 01:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
भारतीय किसान यूनियन असली ने गन्ना प्रजाति 05009 की जांच से किनारा कर लिया है। भाकियू ने जांच के लिए आने वाले कृषि वैज्ञानिकों का विरोध करने की घोषणा की है। भाकियू का आरोप है कि जिला गन्ना अधिकारी जांच में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। भाकियू का यह भी कहना है कि पूर्व में भी दो बार जांच की जा चुकी है।
चीनी मिल शुरू होने से पहले भाकियू असली गन्ना प्रजाति 05009 को अगेती प्रजाति बता रही थी। जबकि, गन्ना विभाग इसे 05011 बता रहा था। 05011 प्रजाति सामान्य में मानी जाती है। कृषि वैज्ञानिक गन्ना प्रजाति की जांच के लिए दो बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। विवाद का कोई हल नहीं निकलने पर डीएम ने बीती 19 अक्तूबर को उप कृषि निदेशक रामप्रवेश की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में जिला गन्ना अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह व जिला प्रवक्ता नरेश कुमार को भी शामिल किया गया था।
कमेटी को सात दिन के भीतर जांच करनी थी। लेकिन अभी तक जांच नहीं की गई। जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को जांच के लिए कृषि वैज्ञानिक के आने की जानकारी दी है। जबकि, कमेटी के अध्यक्ष उप कृषि निदेशक अवकाश पर है। उनका कहना है कि जब कमेटी के अध्यक्ष अवकाश पर है तो जांच कैसे होगी। उन्होंने गन्ना प्रजाति की जांच के लिए आने वाली टीम का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि जिला गन्ना अधिकारी जांच में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं।