फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhajan-kirtan will be held in every temple on 22 January

Amroha News: 22 जनवरी को जिले के हरेक गांव के मंदिर में होगा भजन-कीर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Bhajan-kirtan will be held in every temple on 22 January
अमरोहा। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य आयोजन होगा। जिसे लेकर जिले भर के हरेक गांव के मंदिरों में भजन-कीर्तन होगा। भाजपा कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में जुटे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हैं। जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है। भाजपा के पदाधिकारियों ने इसकी जिम्मेदारी गांव-गांव बूथ अध्यक्ष को सौंपी गई हैं। जिससे अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तरह भजन कीर्तन के आयोजन को भव्य बनाया जा सके।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य और दिव्य समारोह 22 जनवरी को होना है। इससे पहले पूरे देश को राममय करने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों को मंदिरों में भजन-कीर्तन और रामधुन के साथ रामकथा कराने के निर्देश दिए हैं। अमरोहा प्रशासन ने जिले के करीब सौ मंदिरों की सूची तैयार की है। यहां 22 जनवरी को भजन-कीर्तन और रामकथा के आयोजन होंगे। इन मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। जैसे दिवाली के दिन हर घर में दीये जलते हैं, उसी तर्ज पर 22 जनवरी को लोग दीये जलाएंगे। इसके लिए जिले में भी दीयों की खरीदारी और धार्मिक ग्रंथों रामायण, हनुमान चालीसा व अन्य की मांग बढ़ रही है। भाजपाई भी इसके लिए अभियान चला रहे हैं। वहीं भाजपा ने जिले के सभी 1133 गांवों में स्थित मंदिरों पर भजन-कीर्तन और रामकथा के आयोजन की तैयारी की है। इसके लिए मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के मुख्य मंदिर
-शिव मंदिर, गजरौला
-गंगा मंदिर, अमरोहा
-वासुदेव तीर्थ मंदिर, अमरोहा
-चमुंडा मंदिर, हसनपुर
-शिव मंदिर, बहलोलपुर
-श्रीराम मंदिर, मंडी धनौरा
-शिव मंदिर, जोया
-शिवाला मंदिर, हसनपुर
-श्रीराम मंदिर, गजरौला
-महादेव मंदिर, बछरायूं
-शिव मंदिर, आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed