{"_id":"6950425d841810e6d3092ac3","slug":"beo-inspected-kasturba-schools-and-issued-necessary-guidelines-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154310-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बीईओ ने कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बीईओ ने कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा निर्देश
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिले में संचालित आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का शुक्रवार को निरीक्षण किया।
निरीक्षण करने वाली टीम ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, छात्राओं के नामांकन, विद्यालय में भोजन व्यवस्था, छात्राओं की शैक्षणिक अधिगम सामग्री (स्टेशनरी), विद्यालय के निर्माण कार्यों, छात्रावास में निवास करने वाली छात्राओं के शयन संबंधी व्यवस्थाओं आदि की चेक लिस्ट आदि को देखा।
खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में छात्रावास में शयन करने संबंधी व्यवस्थाओं के संबंध में वार्डेन/प्रभारी को छात्राओं को वर्तमान में शीतलहर से बचाव के संबंध में जरूरी जानकारी दी। साथ ही विद्यालय में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्यालय में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन की व्यवस्था संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
विद्यालय में पंजीकृत छात्राओं को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता एवं मात्रात्मक विवरण सही पाया गया। दैनिक उपयोग की सामग्री तेल, साबुन, पेस्ट आदि छात्राओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि विद्यालय की खिड़की, दरवाजों एवं गीजर आदि की मरम्मत का आकलन कर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।