{"_id":"575db8de4f1c1b7d3f11be88","slug":"beelana-chhavani-nauganva-sadat","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में तब्दील हुआ बीलना गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी में तब्दील हुआ बीलना गांव
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के शकरपुर में नौगावां के लोगों को संबोधित करते महमूद अली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंकने की खबर मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। पल भर में ही बीलना गांव छावनी में तब्दील हो गया। तलाशने के बाद भी पुतला नहीं मिला। न ही उसको जलाने की योजना बनाने वाले लोग। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात है और ग्रामीण बेचैन हैं।
रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बीलना गांव में एक बिरादरी के लोग विधायक अशफाक अली का पुतला बना रहे हैं, इसके बाद उसको फूंका जाएगा। इससे माहौल खराब हो सकता है। पता चलते ही थाने में मौजूद पीएसी बल, एक्शन मोबाइल टीम व क्यूआरटी गाड़ी में भरकर गांव की ओर दौड़ पड़ी।
हूटर की आवाजें सुनकर लोगों के कान खड़े हो गए। पुलिस फोर्स ने वह स्थान पूरी तरह खंगाला डाला जहां पुतला रखने की जानकारी मिली थी। लोग भी उसको एकजुट नहीं दिखे। इसके बाद ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ शील कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। ग्रामीणों को हिदायत दी है कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे गांव की शांति भंग हो, वरना पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
महबूब के दरबार में पहुंचेगा तहसील भवन चयन का मामला
अमरोहा। नौगावां सादात तहसील भवन की जगह चयन का मामला काबीना मंत्री महबूब अली के दरबार में पहुंचेगा। क्षेत्रीय जनता को समाजसेवी/ उनके भाई महमूद अली भूरा ने मसला उनके पास लेकर जाने का भरोसा दिलाया है।
रविवार को क्षेत्र के तमाम लोग भारी संख्या में एकत्र होकर महमूद अली के आवास पर पहुंचे। पूरी स्थिति से उनको अवगत कराते हुए बताया कि तहसील भवन निर्माण के लिए जगह का चयन बिजलीघर के पास हुआ था। बाकायदा प्रस्ताव भी उसका ही बना था, लेकिन विधायक दूसरे लोगों से मिलकर भवन नगर से बाहर लेकर जाना चाहते हैं।
लोगों की बात सुनने के बाद उन्होंने भवन बिजलीघर के पास बनाने को ही सही ठहराया। साथ ही मसले में खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया। आश्वासन दिया कि वह अपने भाई कैबिनेट मंत्री महबूब अली के पास भी मामले को लेकर जाएंगे। सीएम तक लोगों की बात पहुंचवाएंगे। इस मौके पर गुड्डू सैनी, जगत सिंह गूर्जर, एसप तोमर समेत तमाम लोग मौजूद थे।