{"_id":"5f99c3318ebc3e9bef37f8a7","slug":"beaten-gajraula-news-mbd3676838194","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को व्हाट्सएप पर भेजता था मैसेज, महिलाओं ने चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को व्हाट्सएप पर भेजता था मैसेज, महिलाओं ने चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। रिश्ते की भतीजी के संग मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए चैटिंग के आरोपी वस्त्र विक्रेता को युवती, उसकी मां, दादी और अन्य महिलाओं ने दुकान में घुसकर चप्पलों से बुरी तरह पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। महिलाएं भी थाने आ पहुंची और पुलिस से उसकी शिकायत की। रात नौ बजे तक पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठा रखा था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
बुधवार की शाम लगभग चार बजे यह घटना बस्ती रोड पर थाने के पीछे वाले गेट के सामने स्थित एक वस्त्र विक्रेता की दुकान में हुई। यहां आई एक युवती और तीन-चार महिलाओं ने आते ही युवक की पिटाई शुरू कर दी। उसे दुकान में ही गिराकर पीटा गया। इस दौरान वहां सड़क पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची। वहां हंगामा कर रही महिलाओं ने पुलिस को बताया कि युवक उनका ही रिश्तेदार है। आरोप लगाया कि वह अपने रिश्ते की भतीजी को कई माह से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर परेशान करता है। हालांकि दुकानदार ने आरोपों को गलत ठहराया। महिलाओं का कहना था कि दो माह पूर्व भी उसे हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद वह बाज नहीं आया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। रात नौ बजे कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि आरोपी वस्त्र विक्रेता पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकानदार पर एक युवती को मैसेज भेजने के आरोप हैं।