{"_id":"60cb98678ebc3e2d47799a9a","slug":"be-alert-from-remour-of-vaccination-jpnagar-news-mbd3925848194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: अफवाहों और भ्रांतियों के थम रहे ग्रामीणों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: अफवाहों और भ्रांतियों के थम रहे ग्रामीणों के कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। टीका लगवाने के बाद तेज बुखार आता है...बाद में निरंतर तबियत खराब रहने लगती है। टीका लगवाने के बाद कोरोना संक्रमित हो जाते है... इसके बाद मौत हो जाती है... कुछ इस तरह की भ्रांतियां और अफवाहों का जाल ग्रामीण इलाकों में फैला हुआ है। कम शिक्षित लोग इन झूठी अफवाहों पर विश्वास जमाए हुए हैं, जो अभियान की राह में रोड़ा बन रहे हैं। समाज में फैले भ्रांति के मकड़जाल को वैक्सीनेशन के हथियार से काटना होगा। तभी महामारी से जंग जीत पाएंगे।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। टीकाकरण के प्रचार-प्रसार को कोई अभियान नहीं नहीं चलाया गया। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता की कमी और शिक्षा के अभाव के कारण भ्रांतियों और अफवाहों की जड़े मजबूत होती जा रही हैं। यही कारण है ग्रामीणों के बीच फैली भ्रांतियां व अफवाहें टीकाकरण अभियान पर भारी पड़ रही हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच अफवाह और भ्रांतियां फैली हुईं हैं। ग्रामीण इन अफवाह और भ्रांतियां पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। जबकि इन भ्रांतियों का हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। विभागीय स्तर पर इन भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को रोजाना टीका लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं और संक्रमण को फैलने से रोकें।