फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bank manager attacked after cash irregularities were exposed, FIR against two

Amroha News: बैंक में कैश गड़बड़ी का खुलासा होने पर प्रबंधक पर हमला, दो पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bank manager attacked after cash irregularities were exposed, FIR against two
अमरोहा। निजी बैंक में कैश मिलान और शिपमेंट में गड़बड़ी सामने आने के बाद दो लोगों ने मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव बुडेरना निवासी मनजीत सिंह मुरादाबाद की एक्सप्रेसबीज ब्रांच में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। अमरोहा की शाखा में कार्य सही और कैश समय पर जमा नहीं होने के कारण मनजीत सिंह को 19 मई को बैंक भेजा गया था। जांच के दौरान उन्हें ब्रांच में 70 शिपमेंट कम पाए गए और करीब 60 हजार रुपये की कैश कमी भी मिली। आरोप है कि जब वह ब्रांच के अन्य कार्यों की जांच कर रहे थे, तभी शाम करीब पांच बजे ब्रांच इंचार्ज और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति कार्यालय में पहुंचे। आरोपी शिवम कुमार ने हेलमेट पहन रखा था। तभी आरोपियों ने उनके साथ लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही थी, जिसे बंद कर दिया गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed