{"_id":"5db881048ebc3e93ab3b9fb6","slug":"bank-jpnagar-news-mbd3273929190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे बैंक, कैश के लिए उमड़ेंगे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे बैंक, कैश के लिए उमड़ेंगे ग्राहक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। त्योहारी छुट्टी के बाद 30 अक्तूबर को बैंक की शाखाएं खुलेंगी। भैया दूज के लिए रुपये के जुगाड़ में लोग हलकान रहे। करीबियों से कर्ज लेकर गिफ्ट समेत अन्य सामान खरीदा। शहर के चुनिंदा एटीएम में कैश मिला। बैंक शाखाओं में कैश के लिए ग्राहक उमड़ेंगे। इसके अलावा एटीएम में भी दोपहर के बाद कैश मिलेंगा।
दिवाली पर छुट्टियों का संयोग ऐसा बना कि चार दिन तक बैंक की शाखाएं बंद रही। जिले में 26 अक्तूबर से बैंक की शाखाएं बंद हैं। एटीएम में कैश का दावा हवा हवाई साबित हुआ। मंगलवार को भैया दूज के लिए गिफ्ट लेने के लिए रुपये की जरूरत महसूस हुई। इसके लिए भाइयों ने एटीएम का रुख किया। हालांकि शहर के अधिकांश एटीएम बंद मिलें। आजाद रोड के प्रमुख बैंक के एटीएम का शटर डाउन रहा। रुपये की उम्मीद में आए लोग बैरंग लौट गए। वहीं अतरासी रोड स्थित एटीएम में दिन में लगभग 12 बजे लोगों की कतार देखने को मिली। दरअसल सुबह में यहां पर कैश डाला गया। यहां भी लोगों ने जरूरत के रुपये निकालें। इसके बाद बाजार में पहुंचें। बहनों को गिफ्ट देने के लिए मनपसंद सामान खरीदा।