फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bank holiday today and tomorrow

आज और कल निकाल लें बैंक से रुपये, वरना होंगे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bank holiday today and tomorrow
अमरोहा। होली की छुट्टी और रविवार का ऐसा संयोग बना है कि बैंक शाखाएं लगातार तीन दिन तक बंद रहेगी। होली की छुट्टी नौ और 10 मार्च को है, क्योंकि त्योहार में रुपये की जरूरत अधिक होगी। ऐसे में रुपये के लिए एटीएम के भरोसे न रहें। वरना दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

नौ और दस मार्च को होली है। इसके पहले आठ मार्च को रविवार है। ऐसे में लगातार तीन दिन तक की बैंकों में बंदी परेशानी को बढ़ा सकती है। इस अवधि में एटीएम में कैश डालने वाले एजेंसी के लोग भी छुट्टी पर रहेंगे। इसके पहले भी छुट्टी में एटीएम के भरोसे रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। बैंक शाखाओं का दावा है कि होली पर कैश उपलब्ध रहेगा, लेकिन कैश खत्म होने पर उसमें कोई भरने वाला नहीं मिलेगा। इसके चलते रुपये की जरूरत है तो छह और सात मार्च को बैंक शाखा से निकाल लें।
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में तीन दिन तक बंदी रहेगी। बैंक शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं। होली में एटीएम में कैश खत्म नहीं हो। इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। - प्रशांत कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed