फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ban on salary of ten including DDO and BSA

कन्या सुमंगला के 193 फॉर्म लंबित, डीडीओ-बीएसए समेत दस के वेतन पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ban on salary of ten including DDO and BSA
अमरोहा। कन्या सुमंगला फॉर्म के लंबित होने और मीटिंग से अधिकारियों की गैरमौजूदगी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। जिले में कुल 193 फॉर्म लंबित हैं। सत्यापन कर्ता अधिकारियों ने रुचि नहीं दिखाई है। डीडीओ प्रदीप यादव, बीएसए चंद्रशेखर समेत सभी आठ खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। जब तक प्रकरणों का निस्तारण नहीं होगा उस वक्त तक वेतन नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम के फरमान से अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छह श्रेणियों में कन्या सुमंगला योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। बच्ची के जन्म लेने से 2,000 रुपये का एकमुश्त रकम दी जाती है। एक साल के बाद टीकाकरण कराने वाली बच्चियों को प्रोत्साहन के रूप में 1,000 रुपये मिलते हैं। परिवार की अधिकतम दो बच्चियों का लाभ मिल सकता है। परिवार की सालाना आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कन्या सुमंगला योजना की प्रगति की समीक्षा की जिसमें 193 फॉर्म लंबित मिले। इसकी वजह बताने के लिए डीडीओ यानी बीडीओ जोया प्रदीप यादव और बीएसए चंद्रशेखर भी बैठक में मौजूद नहीं थे। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी, नगर खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार, अमरोहा के मुकेश सिंह, धनौरा में राजकुमार, गजरौला में राकेश गौड़, गंगेश्वरी में अमरेश और हसनपुर में विजय चौहान खंड शिक्षा अधिकारी हैं, जबकि हसनपुर नगर में अनिल कुमार कार्यरत हैं।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी के स्तर से जोया के बीडीओ और बीएसए समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाई गई है। इन लोगों से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed