फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Badaun's canter truck driver killed by beheading in Adampur

आदमपुर में बदायूं के कैंटर चालक की गर्दन काट कर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Badaun's canter truck driver killed by beheading in Adampur
बदायूूं के ध्यानार्थ:
विज्ञापन

आदमपुर में बदायूं के कैंटर चालक की गर्दन काट कर हत्या
-चौकी दढ़ियाल से मात्र 500 मीटर दूर की घटना
- बदायूं के जरीफनगर का रहने वाला था कैंटर चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
रहरा( अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं के कैंटर चालक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। शव दढ़ियाल पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा पाया गया। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मरने वाले की शिनाख्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल स्थित सतपाल सिंह के खेत में रविवार सुबह लोगों ने एक युवक की लाश पड़ी देखी। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। गर्दन पर गहरे घाव थे और आसपास काफी खून पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब में ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इस आधार पर उसकी शिनाख्त 39 वर्षीय नेमपाल पुत्र शैतान सिंह निवासी जरीफ नगर सहसबान जनपद बदायूं के रूप में हुई। जेब में एक डायरी भी मिली। सीओ सतीशचंद्र पांडेय ने भी मौका मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मातहतों को कई बिदुओं पर जांच के निर्देश दिए। वहीं जरीफनगर पुलिस एवं परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई। पुलिस के मुताबिक नेमपाल कैंटर चालक था। वह नोएडा में रहता था। लेकिन उसकी हत्या किन कारणों से हुई है इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोट्स
आदमपुर क्षेत्र में ट्रक चालक का शव पड़ा मिला है। उसकी शिनाख्त जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई है। हत्या करके उसे वहां फेंका गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----चंद्रप्रकाश शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक, अमरोहा।
पंद्रह दिन पूर्व घर से नोएडा गया था नेमपाल
रहरा। बदायूं के जरीफनगर निवासी ट्रक चालक नेमपाल पंद्रह दिन पूर्व ही अपने गांव से नोएडा जाने के लिए निकला था। पुलिस के मुताबिक नेमपाल नोएडा की एक कंपनी का ट्रक चलाता था। नोएडा में ही रहता था। माह में एक या दो बार अपने गांव जाता था। मृतक अपने पीछे पत्नी राजबाला दो बेटों को छोड़ गया। बड़ा बेटा पंद्रह वर्षीय प्रमोद है जबकि छोटा बेटा ग्यारह वर्षीय प्रवनेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed