फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bad remark to three workers

ब्योरा फीड-लॉक करने में लापरवाही, तीन को प्रतिकूल प्रविष्टि, 31 को नोटिस0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
bad remark to three workers
अमरोहा। पंचायत चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों का ब्योरा पोर्टल पर फीड किया जा रहा है लेकिन जिले के तीन विभागों ने प्रारूपएक नहीं जमा किया है। इसके चलते तीनों विभागाध्यक्षों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने की संस्तुति की गई हैं। वहीं 31 कार्यालय ब्योरा फीड और लॉक करने में आनाकानी कर रहे हैं। इनके अफसरों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका ने 129 कर्मचारियों की संख्या दर्शाई है, जिसमें 67 कर्मियों का ब्योरा फीड किया गया है। खास बात यह है कि 4,997 कर्मचारियों के सापेक्ष 1,887 का ब्योरा फीड कर सके हैं। इसके चलते संबंधित विभागाध्यक्ष कार्रवाई की जद में आ गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने विभागाध्यक्षों के कार्यों पर चिंता जाहिर की है। माना जा रहा है संबंधित अफसरों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी हो सकती है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के लिए वोटर लिस्ट की तैयारी हो रही है। 22 जनवरी को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के ब्योरा को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। ताकि चुनाव की तारीखों के एलान के बाद मतदान ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण की कार्रवाई शुरूकी जा सके। जिले के कुल 180 कार्यालयों के कर्मचारियों का ब्योरा फीड करना है, लेकिन अभी 31 कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों का ब्योरा फीड नहीं किया है। विभागाध्यक्षों को इलेक्शन स्टाफ डपलॉयमेंट (ईएसडी) सॉफ़्टवेयर पर कर्मचारियों की जानकारी दर्ज करनी है, जिसमें नाम, पदनाम, श्रेणी, मोबाइल नंबर, पे स्कैल, स्थायी पता के बारे में बताना है। इन कार्यालयों में कुल 4,997 कर्मचारियों का ब्योरा फीड किया जाना है, जिसमें 1,887 का ब्योरा फीड किया गया है। इसके चलते 31 कार्यालयों का ब्योरा लॉक नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका ने 129 कर्मचारियों की संख्या दर्शाई हैं, जिसमें महज 67 कर्मचारियों का ब्योरा फीड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed