फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bad day came for farmers

टमाटर निर्यात न होने से किसानों के आए बुरे दिन

Tue, 29 May 2018 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।    
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।     Updated Tue, 29 May 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
bad day came for farmers
अतरासी में क्रेट में टमाटर पैक करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हिंदुस्तान का टमाटर लेने से इंकार कर दिया। इससे          अमरोहा के किसानों को झटका लगा है। बंपर पैदावार होने के बाद भी किसानों को मनचाहे दाम नहीं मिल रहे हैं। टमाटर फेंकने पड़ रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के इंकार के बाद हिंदुस्तान ने वहां से 65 लाख टन चीनी खरीदकर      किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जिससे किसान नेताओं में रोष भी उत्पन्न होने लगा है। किसानों संगठनों ने पाकिस्तानी चीनी का विरोध करने का भी एलान किया है।       
विज्ञापन

लगभग एक साल पूर्व तक हिंदुस्तान का टमाटर पाकिस्तान जाता था। उसमें लगभग प्रत्येक दिन 500 टन टमाटर अमरोहा जनपद का भी जाता था, लेकिन पाकिस्तान ने हिंदुस्तान का टमाटर किसी भी रेट में खरीदने से साफ इंकार कर दिया। इससे न सिर्फ केंद्र सरकार को झटका लगा बल्कि किसानों को भी नुकसान का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान से चीनी खरीदे जाने से किसान संगठनों में रोष है। 
विज्ञापन

किसान संगठनों ने पाकिस्तान की चीनी का विरोध करने का भी मन बना लिया है। टमाटर का कारोबार करने वाले अलीम अहमद व सतीश सैैनी ने बताया कि पिछले एक साल से पाकिस्तान यहां का टमाटर नहीं खरीद रहा है। ऐसे में काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed