फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BA student murdered by stabbing, case against two

Amroha News: चाकू से गोदकर बीए के छात्र की हत्या, दो पर केस

Wed, 04 Oct 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
BA student murdered by stabbing, case against two
नौगांवा सादात(अमरोहा)। मोबाइल की दुकान पर कहासुनी के बाद दुकानदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बीए के छात्र मोहम्मद अली (21) पुत्र रियाजुल हसन की नुकीली वस्तु घोंपकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हत्या की ये वारदात नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में हुई। कस्बा के मोहल्ला अलीनगर में रियाजुल हसन का परिवार रहता है। रियाजुल हसन के परिवार में पत्नी इफ्फत बातूल के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद अली कस्बा के ही जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे मोहम्मद अली को मोहल्ला गुला तालाब के रहने वाले अपने दोस्त असगर अब्बास के घर में बैठा हुआ था। असगर अब्बास नहा रहा था। तभी असगर के फोन पर मोबाइल की दुकान चलाने वाले अमीर आजम की कॉल आई, जिसे मोहम्मद अली ने उठाया। कॉल पर अमीर ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मोहम्मद अली और असगर अब्बास उसकी दुकान पर पहुंच गए और गाली गलौज करने का कारण पूछा। तभी मोहम्मद अली की अमीर आजम से कहासुनी हो गई। तभी दुकानदार अमीर आजम ने मोहम्मद अली को पेट में कोई नुकीली वस्तु घोंप दी। घटना में अमीर आजम का दोस्त कौकब भी शामिल था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में मोहम्मद अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन मोहम्मद अली को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह व सीओ अंजलि कटारिया और नौगांवा सादात फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। उस दुकान पर भी पहुंचे, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। चर्चा है कि कहासुनी से लेकर नुकीली वस्तु घोंपने तक की घटना मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक मोहम्मद अली के चाचा सिकंदर आलम की तहरीर पर अमीर आलम और कौकब के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद खुलेगा विवाद का राज
मोहम्मद अली की हत्या क्यों की गई पुलिस 36 घंटे बाद भी हकीकत का पता नहीं लगा सकी है। असगर अब्बास के फोन पर हत्यारोपी अमीर आजम ने गाली-गलौज क्यों की। ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। असगर अब्बास ने भी पुलिस को पुख्ता जानकारी नहीं दी है। ऐसे में साफ है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होगी इसके बाद ही विवाद की असली वजह पता चल सकेगी।


पढ़ने में होनहार था मोहम्मद अली
मृतक मोहम्मद अली पढ़ने में होनहार था। उसने बीते साल इंटर की परीक्षा अच्छे नंबर में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने अमरोहा के जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। इतना ही नहीं मोहम्मद अली सात भाई-बहनों में सबसे बड़ा भी था। जिसके चलते परिवार की जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed