{"_id":"64c6bb0b0ae9eddaea07a174","slug":"azam-khan-reached-patei-khalsa-consoled-the-families-of-the-dead-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-2007-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पतेई खालसा पहुंचे आजम खां, मृतकों के परिवारों को दी सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पतेई खालसा पहुंचे आजम खां, मृतकों के परिवारों को दी सांत्वना
Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गांव पतेई खालसा में शनिवार को हुए ताजिया हादसे में दो लोगों मौत और 55 लोग घायल होने के बाद रविवार को सपा नेता आजम खां पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के घर पहुंचकर उनसे वार्ता की। घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों का ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वह गांव में करीब 25 मिनट तक रुके और लौट गए। सवालों पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
गांव पतेई में शनिवार को दसवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। 35 फीट ताजिया ट्रैक्टर-ट्रिपलर में रखकर ले जाया जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ताजिया में करंट दौड़ गया था। जिसके बाद तेज धमाके साथ ताजिया जल गया और ट्रिपलर में बैठे 55 से अधिक लोग झुलस गए थे। इसमें कक्षा छह में पढ़ने वाले उवैस 13 पुत्र जरीफ व कारपेंटर शाने मोहम्मद 35 की मौत हो गई थी। गांव में शोक का माहौल है। हादसे के मद्देनजर रविवार दोपहर सवा तीन बजे सपा नेता आजम खां गांव पहुंचे। वह पहले मृतक शाने मोहम्मद के यहां पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उनका ढांढस बंधाया और हादसे में झुलसे उसके पुत्र उवैस का भी हाल जाना। इसके बाद वह मृत उवैस के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहायता दिलाने की बात कही। वह करीब 25 मिनट तक गांव में रुके। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि, वह इस बीच मीडिया से दूरी बनाए रहे और किसी से वार्ता नहीं की।
-- -- -
अन्य नेताओं ने भी गांव पहुंच कर जताया दु:ख
पतेई खालसा में हुए हादसे को लेकर हर गमगीन माहौल नजर आ रहा है। इस दुख की घड़ी में नेताओं के गांव में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को अमरोहा कांग्रेस जिला ओमकार कटारिया, बसपा नेता नवेद अयाज, रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, अफसर अली, जोया के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन जाहिद हुसैन समेत अन्य नेता गांव पहुंचे और मृतकों के परिवारों से मिले।