फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Azam Khan met the relatives of those who died in the Tajia accident

Amroha: ताजिया हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों से मिले आजम खां, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

Sun, 30 Jul 2023 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jul 2023 06:01 PM IST
सार

पतेई में शनिवार को दसवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। 35 फीट ताजिया ट्रैक्टर-ट्रिपलर में रखकर ले जाया जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ताजिया में करंट दौड़ गया था।

विज्ञापन
Azam Khan met the relatives of those who died in the Tajia accident
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के गांव पतेई खालसा में शनिवार को हुए ताजिया हादसे में दो लोगों मौत और 55 लोगों के घायल होने के बाद रविवार को सपा नेता आजम खां पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने मृतकों के घर पहुंचकर उनसे वार्ता की। घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों का ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वह गांव में करीब 25 मिनट तक रुके और वापस लौट गए।

विज्ञापन


मालूम हो कि गांव पतेई में शनिवार को दसवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था। 35 फीट ताजिया ट्रैक्टर-ट्रिपलर में रखकर ले जाया जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ताजिया में करंट दौड़ गया था। जिसके बाद तेज धमाके साथ ताजिया जल गया और ट्रिपलर में बैठे 55 से अधिक लोग झुलस गए थे। 

विज्ञापन

 

इसमें कक्षा छह में पढ़ने वाले उवैस (13) पुत्र जरीफ व कारपेंटर शाने मोहम्मद (35) की मौत हो गई थी। गांव में शोक का माहौल है। हादसे के मद्देनजर रविवार दोपहर सवा तीन बजे सपा नेता आजम खां गांव पहुंचे। वह पहले मृतक शाने मोहम्मद के यहां पहुंचे और परिजनों से वार्ता कर उनका ढांढस बंधाया। वहीं, हादसे में झुलसे शोन मोहम्मद के पुत्र उवैस का भी हाल जाना। उसके बाद वह मृतक किशोर उवैस के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहायता दिलाने की बात कही। वह करीब 25 मिनट तक गांव में रुके। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हालांकि, वह इस बीच मीडिया से दूरी बनाए रहे और किसी से वार्ता नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य नेताओं ने भी गांव पहुंच कर जताया दु:ख
पतेई खालसा में हुए हादसे को लेकर हर गमगीन माहौल नजर आ रहा है। इस दुख की घड़ी में नेताओं के गांव में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को अमरोहा कांग्रेस जिला ओमकार कटारिया, बसपा नेता नवेद अयाज, रालोद जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, अफसर अली, जोया के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन जाहिद हुसैन समेत अन्य नेता गांव पहुंचे और मृतकों के परिवारों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed