फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ayushman Card: Campaign to find 1.80 lakh eligible people to be launched again

आयुष्मान कार्ड : पात्र 1.80 लाख लोगों को तलाशने के लिए फिर चलेगा अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Card: Campaign to find 1.80 lakh eligible people to be launched again
अमरोहा। जिले के 1.80 लाख लोग स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बने हुए हैं। पात्र होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड बनवाने को तैयार नहीं है। आलम यह है कि लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कैंप लगाकर अभियान चला रहा है, लेकिन आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोग घरों से निकलने तैयार नहीं है। यही वजह है कि पात्र होने के बाद भी इन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर अभियान चलाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का फैसला लिया है। अब यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। जिले की आबादी इस समय करीब 25 लाख के पार है। केंद्र सरकार ने 2011 की गणना के अनुसार गरीब श्रेणी के लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, अंत्योदय राशन कार्ड और राशन कार्ड में छह यूनिट से ज्यादा वाले पात्र 6,77,288 लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष 4,83,949 लोगों के कार्ड बन चुके हैं। जबकि 77,988 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे और मुरादाबाद मंडल में पहले स्थान पर है। वहीं, उपचार दिलाने के मामले में पांचवें पायदान पर था। आयुष्मान विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि पात्र होने के बाद भी जनपद के करीब दो लाख लोगों ने कार्ड नहीं बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों अभियान चलाकर करीब 20 हजार लोग कार्ड बनवाने आगे आए थे। अभी 1.80 लाख लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed