{"_id":"6737ce01b35dcee72109e3c4","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129282-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कल
Sat, 16 Nov 2024 04:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। यह परीक्षा 17 नवंबर को हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में होगी। जिन स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके प्रधानाचार्यों का कहना है कि सभी विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्हें सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा जा रहा है।
कक्षा नौ व 10 के विद्यार्थियों को 50-50 हजार और कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके लिए हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरू होगी। हालांकि, विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि सहायक यानी राइटर आवेदक से निचली कक्षा का छात्र होना चाहिए। सहायक को अनिवार्य रूप से स्कूल का परिचयपत्र साथ लाना होगा। उधर, परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले बच्चों के प्रवेशपत्र उनकी ई-मेल आईडी पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। वेबसाइट से भी प्रवेशपत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वाले बच्चों के प्रवेशपत्र विद्यालय को उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
प्रवेशपत्र न मिलने पर भी दे सकते हैं परीक्षा
जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किया है और किसी कारण से प्रवेशपत्र नहीं मिल पाया है तो वह प्रधानाचार्य से सत्यापित पत्र लेकर आएं कि उन्होंने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पहचान की सत्यता के लिए विद्यालय का परिचयपत्र या आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। बिना प्रवेशपत्र वाले विद्यार्थी को अपनी पिछली कक्षा की अंक तालिका भी साथ लेकर आनी होगी। जांच के बाद छात्र को परीक्षा देने की अनुमति दे दी जाएगी।
प्रवेशपत्र में हो गड़बड़ी तो न घबराएं
पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेशपत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं। छात्र अपने स्कूल का फोटो पहचानपत्र साथ लेकर आएं। जांच के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा की अनुमति दे दी जाएगी।
महत्वपूर्ण जानकारी
- बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित एक ही लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
- प्रवेशपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या जानकारी में विसंगति होने पर छात्र अपने स्कूल का आईकार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
- प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, इसलिए केवल नीला या काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर आएं।
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
- परीक्षाओं से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। अमर उजाला की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा बच्चों को भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए भी कारगर सिद्ध होगी। - मनोज दूबे, केबीएम इंटर कॉलेज अमरोहा
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हो रही परीक्षा से बच्चों को सफलता व असफलता से अलग भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। - वंश गुप्ता,
चेयरमैन, श्रीराम इंटर कॉलेज अमरोहा।
- अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी परीक्षा बच्चों के लिए बहुत कारगर साबित होगी। परीक्षाओं से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। - सत्यपाल सिंह
प्रधानाचार्य, लायंस कन्या इंटर कॉलेज, धनौरा
- सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ अमर उजाला बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम करता है। यह परीक्षा बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। - मोहम्मद जुनैद,
प्रबंधक ब्राइट वे इंटर कॉलेज, धनौरा