{"_id":"622cb0906f66257f6a54f83f","slug":"attempted-sexual-assault-by-taking-a-nine-year-old-girl-to-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: नौ वर्षीय बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: नौ वर्षीय बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Mar 2022 08:10 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 12 Mar 2022 08:10 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए आरोपी बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमरोहा में नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बालिका से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किसान का घर गांव के बाहर बना हुआ है। उसकी नौ वर्षीय बेटी कक्षा एक में पढ़ती है। शनिवार को बालिका घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और बालिका का हाथ पकड़कर खींचता हुआ खेत में ले गया। यहां रस्सी से बालिका के हाथ बांध दिए और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
घटना के वक्त आरोपी नशे की हालत में था। बालिका किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर भाग गई और घर पहुंचकर मां का घटना के बारे में जानकारी दी। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने से मां के होश उड़ गए। परिजनों की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पीड़ित बालिका को लेकर उसकी मां कोतवाली पहुंची और पूरा मामला पुलिस को बताया। तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन