{"_id":"6a0b6547f292e03da9058cbc","slug":"attempted-rape-on-a-neighbour-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163959-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगावां सादात। थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक और उसके साथी पर घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव में किसान की बेटी रविवार रात करीब आठ बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अनुज अपने एक साथी के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि दोनों ने उसे अकेला पाकर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के साथ आए युवक ने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी बहन को पूरी आपबीती बताई। जब बहन आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी की मां मुनेश और पत्नी राखी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अनुज, उसके साथी सहित मां और पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।