फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to murder wrestler son of Gajraula business leader in Ghaziabad

Amroha : गजरौला के व्यापारी नेता के पहलवान बेटे की गाजियाबाद में हत्या की कोशिश, अधमरा कर छोड़ भागे हमलावर

Wed, 13 Mar 2024 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 12:53 AM IST
सार

वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब वह अखाड़े के परिसर में बने कमरे में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था।

विज्ञापन
Attempt to murder wrestler son of Gajraula business leader in Ghaziabad
demo - फोटो : pixabay

विस्तार

व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष राजू यादव के पहलवान बेटे के साथ गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र  में हत्या की कोशिश की गई। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब वह अखाड़े के परिसर में बने कमरे में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। तकिया से मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट की गई। अधमरा कर आरोपी उसे छोड़ कर गए। घटना की साथ में रहने वाले पहलवान ने चोरी से वीडियो बना ली। व्यापारी ने गाजियाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गजरौला में हसनपुर मार्ग किनारे रहने वाले राजू यादव व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा निशांत यादव गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र के बमहैटा गांव के कुश्ती के अखाड़े में डेढ़ साल से दांव पेंच सीखता है। वह अखाड़े में ही बने कमरे में रहता है। राजू यादव का कहना है कि नौ मार्च को वेब सिटी थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लेपुर में कुश्ती प्रतियोगिता थी। जिसमें निशांत यादव की साथ में पहलवानी के गुर सीखने वाले युवक से कहासुनी हो गई। इसके बाद कोच ने मामला रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन


समझौते के रूप में उनके हाथ मिल गए। दस मार्च की रात उनका बेटा अपने कमरे में मच्छरदानी लगाकर चादर ओढ़ कर सो रहा था। तड़के तीन बजे नोएडा के विसरख थाना क्षेत्र के गांव इटेड़ा निवासी व सरफाबाद निवासी और एक उनका साथी आए। तीनों ने निशांत को सोते हुए दबा लिया। उनमें एक आरोपी निशांत के मुंह पर तकिया रख कर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की नीयत से मुंह, हाथ-पैर पकड़ कर गला दबाया। जिससे उनके बेटे का दम घुटने लगा। उसके सीने, पेट में लात, घूंसे मारे। कमरे में सो रहे एक किशोर पहलवान ने घटना की वीडियो बनाई। जानकारी होने पर वह अपने साथ व्यापारियों और गणमान्य लोगों को साथ लेकर वेब सिटी थाने पहुंचे। पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप है कि पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बजाय समझौते का दबाव बना रही है।


यश की तरह ले लेते उनके बेटे की जान
बेटे के साथ हुई वारदात से राजू यादव बेहद डरे हुए हैं। वह गाजियाबाद में पहलवानी सीख रहे बेटे को घर ले आए। वह यश मित्तल के साथ हुई घटना को याद कर कहते हैं कि हमलावर उनके बेटे की यश मित्तल की तरह जान ले लेते। किसी के आशीर्वाद से उनका बेटा बच गया। घटना के बाद से उनका बेटा भी डरा हुआ है। वह भी सदमे में हैं। उनका आराेप है कि जाते समय तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए थे। आरोपियों में एक आरोपी अखाड़ा संचालक के परिवार का है। इसलिए समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed