{"_id":"680bfd11ef1f82659104ed54","slug":"attempt-to-drag-the-girl-into-the-house-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-138707-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवती को घर में खींचने का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवती को घर में खींचने का प्रयास, हंगामा
Sat, 26 Apr 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती को एक युवक ने घर में खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर जमकर हंगामा किया। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, मंगलवार को भी स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी की गई थी।
नगर के एक मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर जा रही थी। रास्ते में दूसरे मोहल्ले में रहने वाले शख्स ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने घर में खींचने का प्रयास करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी भाग गया। युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस पर युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। कुछ देर बात युवती के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहले भी आरोपी युवती से छेड़खानी कर चुका है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मंगलवार को भी स्कूली छात्रा के साथ एक शख्स ने छेड़छाड़ की थी।