{"_id":"66049010206bf47e3d0e5289","slug":"attack-with-sharp-weapon-in-conflict-between-two-parties-in-land-dispute-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-116222-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भूमि विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भूमि विवाद में दो पक्षों में हुए संघर्ष में धारदार हथियार से हमला
Thu, 28 Mar 2024 03:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में भूमि विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से धारदार हथियार से हमला किया गया। संघर्ष में एक पक्ष के पांच व दूसरे पक्ष से तीन व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। उनको दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शेरपुर गांव में अली वारिस व गफ्फार का परिवार रहता है। दोनों आपस में चचेरे व तहेरे भाई भी हैं। गांव में किसी भूमि को इनके दादा ने वर्षों पहले धनौरा के किसी व्यक्ति को काम करने के लिए दे दी थी। अब अली वारिस व गफ्फार आदि उस भूमि पर अपना हक जता रहे थे। आरोप है कि अली वारिस ने अपने परिवार के एक और भाई सखावत के साथ मिलकर नगर के उस व्यक्ति से अपने पक्ष में सौदा कर लिया। इसकी जानकारी गफ्फार व उसके भाई सत्तार को हुई। उन्होंने अली वारिस से इसकी शिकायत की। इसको लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे व गंडासों से वार किया गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर शेरपुर पुलिस सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लेकर आई। घायलों में सत्तार व गफ्फार व उनके पुत्र अफजाल और शाहनवाज अली वारिस, आरिफ आदि शामिल हैं। सत्तार व गफ्फार की हालत गंभीर होने पर उनको दिल्ली रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।