फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   atm is not delivering money

एटीएम नहीं दे रहे नोट भटक रहे उपभोक्ता

Wed, 18 Apr 2018 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।   Updated Wed, 18 Apr 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
atm is not delivering money
अमरोहा में प्रथमा बैंक के एटीएम का लगा आधा शटर। - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों एटीएम नोट नहीं उगल रहे हैं। पूरे शहर में एक या दो एटीएम में ही पैसा निकला। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हुई। नोट नहीं निकलने के इन हालातों से नोटबंदी की याद दिला दी है।  
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के कई एटीएम बंद पड़े रहे। पैसा निकालने वाले लोग एक एटीएम से दूसरे और दूसरे से तीसरे एटीएम पर चक्कर लगाते रहे। एटीएम से पैसा नहीं निकलने पर एक दूसरे से पूछते रहे कि भाई पैसा कौन सा एटीएम दे रहा है। जिन्हें ज्यादा जरुरत थी उन्होंने सभी एटीएम पर चक्कर लगाए। खैर पीएनबी मुख्य शाखा के एटीएम में कैश डलवाया गया था। नोटबंदी के समय में भी एटीएम पर ताले लटक गए थे। महीनों बाद यह व्यवस्था पटरी पर लौटी। अब फिर से वही हालात बनने जा रहे हैं। अधिकांश एटीएम खाली पड़े रहते हैं। कुछेक एटीएम ही पैसा निकाल रहे हैं। एटीएम से पैसा नहीं निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

ऐसा मंगलवार को ही नहीं हुआ बल्कि पिछले कई दिनों से पैसा नहीं निकलने की समस्या बनी हुई है। पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक एनएल चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपनी शाखा के एटीएम में पैसा डलवाया गया है। बड़े नोट की आवक कम हुई है। वहीं बड़ा नोट जमा भी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed