फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Athletes displayed their prowess in athletics.

Amroha News: एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, सुभी ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में लहराया परचम

Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 09 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess in athletics.
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रही 28वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ियों ने पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेते हुए प्रथम स्थान हासिल किए। सब जूनियर बालिका वर्ग में सुभी ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल कर दोहरी सफलता हासिल की। वहीं सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नमन राठौर ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन एकेके इंटर कॉलेज की ओर से किया जा रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य आदिल अब्बासी ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। दूसरे दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और त्रिकूद समेत विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुभी प्रथम, कनिष्क द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। 400 मीटर में सांची ने पहला, कनिष्का ने दूसरा और कनिष्क ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुभी प्रथम, नीति द्वितीय और भूमिका तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में शिवम प्रथम, अभिनय द्वितीय और प्रिंस चौहान तृतीय रहे। 100 मीटर में पुष्पेंद्र कुमार प्रथम, हर्ष शर्मा द्वितीय और शिवम कुमार तृतीय रहे। त्रिकूद में शौर्य शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में युवराज सिंह प्रथम, वंश सिद्धू द्वितीय और देवेंद्र सिद्धू तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में अनामिका प्रथम, शिवानी द्वितीय और पारुल तृतीय रहीं। गोला फेंक में पलक, ऊंची कूद में अंशिका और त्रिकूद में अनामिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नमन राठौर प्रथम, मनीष द्वितीय और मुजस्सम तृतीय रहे। 3000 मीटर में मेजर प्रथम, आनंद द्वितीय और मुजस्सिन तृतीय रहे। 400 मीटर बाधा दौड़ में सीताराम ने पहला, विकास ने दूसरा और मोहम्मद कैफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पवन त्यागी, सरदार गुरनाम सिंह, चारू शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। क्रीड़ा प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह और क्रीड़ा सचिव विजय सिंह ने प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed