{"_id":"62605ff0c07f17161e241056","slug":"at-midnight-the-sp-tested-the-security-system-drank-tea-from-kulhad-jpnagar-news-mbd4254098162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुल्हड़ की चाय पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुल्हड़ की चाय पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात को शहर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए नवागत एसपी विनीत जायसवाल सड़क पर निकल पड़े। यहां उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट, नाइट पेट्रोलिंग और सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। एसपी ने खुद अधीनस्थों के साथ कुल्हड़ की चाय पी और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की हिदायत दी। स्पष्ट निर्देश दिया कि रात कि समय सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जिस थानाक्षेत्र में कोई घटना हुई उसके जिम्मेदार थानाध्यक्ष होगा।
नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने चार दिन पहले जनपद की बागडोर संभाली है। इसके बाद से वह लगातार पुलिस व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं। मंगलवार की आधी रात को एसपी शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकल गए। इस दौरान एएसपी और सीओ सीओ की मौजूदगी में उन्होंने शहर भर का भ्रमण कर ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। यहां मौजूद पुलिसकर्मी और होमगार्डों से बातचीत की और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मुख्य बाजार और सर्राफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां मिले पुलिसकर्मियों से उन्होंने बाजार की कुशलता के बारे में पूछा। उसके बाद एसपी टीपी नगर चौकी पर पहुंचे। यहां अधीनस्थों के साथ कुल्हड़ की चाय पी।
इस दौरान उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ और इंस्पेक्टर को रात्रि चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथी रात के समय सराफा बाजार में पुलिस पिकेट ड्यूटी व नियंत्रण पेट्रोलिंग कराने को कहा। बताया कि शहर क्षेत्र में मुख्य बाजारों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास रहना चाहिए। इससे पहले उन्होंने पीआरबी लेपर्ड मोबाइल को चेक किया और उन पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने टीटी नगर चौराहे पर गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कराई।
विज्ञापन
रात्रि भ्रमण के दौरान एसपी विनीत जायसवाल मंगलवार की रात करीब एक बजे अमरोहा देहात थाना पहुंच गए। इस दौरान कार्यालय, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का मुआयना किया। उन्होंने थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। उनके द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी थाने में अभिलेखों के रखरखाव को लेकर संतुष्ट दिखे। एसपी ने थानाध्यक्ष को नये सिरे से टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग हो रही है, लेकिन उसका अभिलेखों में इंद्राज ठीक से नहीं हो रहा है। लिहाजा थानाध्यक्ष को अभिलेखों के रख रखाव में सुधार की नसीहत दी। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट की समय-समय पर दिन और रात में चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक और कांस्टेबल क्लर्क को निर्देशित किया ।