फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Assured a resolution to the traders' problems

Amroha News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Assured a resolution to the traders' problems
अमरोहा। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के संगठन, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज से एकजुट होकर सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्णकार समाज को संगठित होकर शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए समाज की एकता को समय की आवश्यकता बताया। विशिष्ट अतिथि निखिल जैन ने स्वर्णकार समाज में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और अधिक सशक्त होगा तथा उन्होंने हर स्तर पर समाज के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को जीएसटी नंबर अधिक से अधिक बनवाने के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे कारोबार में पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील वर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रवेश वर्मा ने किया। इस दौरान जया वर्मा, अरुण अग्रवाल, पायल वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, चंचल वर्मा, रीनू वर्मा, रीतू वर्मा, नत्थू सिंह वर्मा, सुनील वर्मा, बादल वर्मा, मदन वर्मा, राकेश वर्मा, नरेश वर्मा, अनिल वर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, महेश चंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed