{"_id":"67803054f776df621d0e99b9","slug":"assistant-postmaster-removed-for-negligence-in-making-aadhaar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-132233-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधार बनाने में लापरवाही पर सहायक पोस्टमास्टर हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधार बनाने में लापरवाही पर सहायक पोस्टमास्टर हटाया
Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
आधार कार्ड बनाने में लापरवाही करने पर सहायक पोस्टमास्टर को नगर के डाकघर से हटाकर भरतिया गांव स्थित उप डाकघर भेजा गया है। वहीं, उप डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर का तबादला नगर में किया गया है।
गजरौला के अतरपुरा मोहल्ला स्थित डाकघर को आधार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन यहां का स्टाफ अपनी जिम्मेदारी से बचने को आए दिन बहाने बनाए। प्रिंटर व अन्य मशीन खराब बताकर अफसरों को भ्रमित करने लगे। हालांकि, अफसरों की फटकार के बाद एक दो दिन के लिए आधार बनाए जाने का दावा किया, लेकिन इसके बाद फिर प्रिंटर व मशीन खराब होने की बात कहकर आधार बनाने से इन्कार कर दिया। कई बैंकों के कागजातों की भी रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया था।
इसकी शिकायत प्रवर अधीक्षक और अन्य अफसरों से की गई, जिसको गंभीरता से लेते हुए अतरपुरा स्थित डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर संजीव कुमार को हटाकर उप डाकघर भरतिया ग्राम भेज दिया गया। वहीं, भरतिया ग्राम में तैनात सहायक पोस्टमास्टर संजय जायसवाल का अतरपुरा स्थित डाकघर तबादला कर दिया गया। पोस्टमास्टर सर्वेश सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत पर संजीव कुमार को हटाया गया है।