फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   As the crowd of Kanwariyas increases on the highway, even small vehicles will be stopped

Amroha News: वनवे हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही छोटे वाहन भी होंगे बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
As the crowd of Kanwariyas increases on the highway, even small vehicles will be stopped
अमरोहा। कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे सोमवार तक वनवे रहेगा। इससे पहले कांवड़ियों की भीड़ बढ़ते ही हाईवे पर कार व अन्य छोटे वाहनों का भी संचालन बंद कर दिया जाएगा। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सावन माह की शिवरात्रि है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने हाईवे को वनवे कर रखा है। जबकि तीसरे सोमवार के लिए बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं के शिवभक्तों का ब्रजघाट व हरिद्वार से गंगाजल लेने जाने का सिलसिला जारी है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अमरोहा पुलिस ने हाईवे को वनवे कर रखा है। मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर कार, पिकअप, बाइक व अन्य छोटे वाहन चल रहे हैं। जबकि दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़िया चल रहे हैं।
विज्ञापन

टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान जारी रहेगा। फिलहाल हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे वाहनों का संचालन है। महाशिवरात्रि पर जल अभिषेक करने वाले कांवड़िये अपने मंदिर और शिवालियों पर पहुंच गए हैं। जबकि, तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्त गंगाजल लेने जा रहे हैं। कुछ कांवड़िये वापस लौट रहे हैं। यदि कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती है तो हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इसके बाद कार व अन्य छोटे बहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजर जाएगा। हाईवे पर वाहनों के संचालन पूरी तरह बंद करने के लिए लेकर हापुड़ प्रशासन की तरफ से आदेश मिलने का इंतजार है। जरूरत पड़ने पर प्लान में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed