{"_id":"66ce6a800dbe72118d03b344","slug":"as-soon-as-she-came-out-of-the-bank-a-woman-was-deceived-and-50-thousand-rupees-were-snatched-from-her-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-124594-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बैंक से निकलते ही महिला को झांसा देकर 50 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बैंक से निकलते ही महिला को झांसा देकर 50 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
गांव सिहाली जागीर में बैंक से रुपये निकाल कर बाहर निकली महिला को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। महिला को झांसा देकर उसके 50 हजार की नकदी से भरे थैले को लेकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी हामिद की पत्नी नाजमा मंगलवार दोपहर को पोते अयान के साथ गांव में ही स्थित यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की शाखा से रकम निकालने गई थी। बैंक से नाजमा ने 60 हजार रुपये निकाले थे। इसमें से 10 हजार अलग व 50 हजार रुपये अलग थैले में रखे थे। जैसे ही वृद्धा बैंक के बाहर निकलीं। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंच गए। एक बदमाश ने बैंक में रुपये जमा करने की वृद्धा से जानकारी करते हुए बात करनी शुरू कर दीं।
इसी बीच बदमाश ने रुपयों के जैसा एक बंडल नीचे गिरा दिया। वृद्धा उसे जमीन से उठाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच बदमाश वृद्धा के हाथ से थैले को छीनकर भाग निकले। थैले में 50 हजार रुपये रखे हुए थे। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक सवार बदमाश हसनपुर की दिशा में भागे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।